तमिलनाडु के पेराम्बलुर में पुलिस उपनिरीक्षक पर अपराधी अझगुराजा ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई. अझगुराजा हाल ही में वेल्लाई काली पर हमले का मुख्य संदिग्ध था और उसे गिरफ्तार किया गया था. पुलिस उसे छिपाए गए माल की बरामदगी के लिए जंगल में ले गई थी, जहां उसने पुलिस पर देसी बम फेंका.