तमिलनाडु के तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट पर डीएमके के मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन एक वोट से चुनाव हार गए हैं. TVK के सीनिवास सेतुपति को 83,375 तो पेरियाकरुप्पन को 83,374 वोट मिले. इस तरह पेरियाकरुप्पन हार गए. शुरुआती मतगणना में पेरियाकरुप्पन 30 वोटों से आगे थे, हालांकि अंतिम दौर में TVK ने जीत हासिल की.