बंगाल चुनाव परिणाम के दो दिन बाद BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. चंद्रनाथ की हत्या के आरोप TMC के कार्यकर्ताओं पर लगाए गए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. चंद्रनाथ रथ पहले वायुसेना में कार्यरत थे. बाद में राजनीतिक समन्वय व प्रशासनिक जिम्मेदारियों में सक्रिय हुए थे.