सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों में फ्रीबीज देने के खिलाफ दायर जनहित याचिका की तत्काल सुनवाई से फिलहाल इनकार किया है. CJI ने इस मुद्दे को अत्यंत महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़ा बताते हुए तीन न्यायाधीशों की पीठ की आवश्यकता जताई. याचिकाकर्ता ने भारत पर बढ़ते कर्ज का जिक्र करते हुए बताया कि देश पर लगभग ₹250 लाख करोड़ का कर्ज है.