SC ने ब्रेन डेथ निर्धारित करने की वैज्ञानिक प्रक्रिया की जांच के लिए एम्स में समिति गठित करने का निर्देश दिया. केरल के एस. गणपति ने वर्तमान एप्निया टेस्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए अधिक वैज्ञानिक परीक्षण सुझाए. जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि कानून में निर्धारित प्रक्रिया पहले से है, असली प्रश्न उपयुक्त वैज्ञानिक तरीका है.