अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से स्टेट ऑफ होर्मूज से ओमान की खाड़ी तक स्थिति गंभीर हो गई है. नौसेना ने तेल और गैस की सुरक्षित आपूर्ति के लिए होर्मूज से ओमान की खाड़ी तक युद्धपोतों की तैनाती बढ़ाई है. नौसेना के युद्धपोत 2019 से इस क्षेत्र में मिशन आधारित तैनाती कर रहे हैं. अब उनकी संख्या 6 से 8 तक बढ़ाई गई है.