मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर गांव में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान समुदाय विशेष द्वारा पत्थरबाजी की घटना हुई है. पत्थरबाजी मीनापुर मस्जिद के नजदीक और आसपास की छतों से असामाजिक तत्वों ने की है. इस घटना में राजेपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम सहित कई पुलिसकर्मी और जुलूस में शामिल अन्य लोग घायल हुए हैं.