विदेश मंत्रालय ने एच-1बी वीजा शुल्क में वृद्धि से परिवारों को मुश्किलों का सामना करने की संभावना जताई है. सरकार ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम पर प्रस्तावित प्रतिबंधों के असर का विश्लेषण सभी पक्षों के साथ शुरू कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि अमेरिकी इस मुद्दे के मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए समाधान करेगा.