नासिक के शिवाजीनगर इलाके में अरविंद मुरलीधर पाटिल ने अपनी 80 वर्षीय मां की गला घोंटकर हत्या कर दी है. आरोपी बेटे ने पुलिस थाने जाकर खुद को गिरफ्तार करने की सूचना दी और अपनी मां की हत्या कबूल की है. पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान मृतक महिला का शव बरामद किया और हत्या का मामला दर्ज किया है.