प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की सभ्यतागत दृढ़ता और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया है. नेहरू की चिट्ठियों और मंदिर उद्घाटन में जाने से राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को रोकने की फिर चर्चा भी हो रही है. गजनी के हमले के 1000 साल, पुनर्निर्माण के 75 साल का संयोग सोमनाथ मंदिर को फिर राजनीति के केंद्र में ले आया है.