उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड सहित गढ़वाल और कुमाऊं की चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने 4000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी की चेतावनी दी है.