प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ISS गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से बातचीत की. बातचीत में दोनों ने पृथ्वी की परिक्रमा और सूर्योदय-सूर्यास्त की चर्चा की। शुभांशु ने बताया कि वे दिन में 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त देखते हैं। मोदी ने शुभांशु को गगनयान और चंद्रमा पर लैंडिंग के लिए टास्क दिए।