भारत के शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री Axiom-4 मिशन के बाद 18 दिन अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर रहने के बाद पृथ्वी पर लौट रहे हैं. SpaceX का ड्रैगन अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे प्रशांत महासागर में पैराशूट की मदद से स्प्लैशडाउन करेगा. शुभांशु शुक्ला के परिवार ने बताया कि उनके अंतरिक्ष यात्रा के बाद उनकी जिंदगी बदल सी गई हैं और वे बेटे की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.