उत्तर भारत के इलाकों में इस बार ठंड का नया रिकॉर्ड बना और कई शहरों में तापमान जीरो के करीब पहुंच गया है. उत्तराखंड का पंतनगर देश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 2.9 रिकॉर्ड हुआ. दिल्ली में दो दिनों में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.