अरुणाचल प्रदेश के नामसाई इलाके से सुरक्षा बलों ने उल्फा (I) का एक उग्रवादी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी अनुपम डोहोटिया उर्फ थाउसेन असोम तिनसुकिया जिले के बरेकुरी क्षेत्र का निवासी है. वह १७ अक्टूबर को तिनसुकिया के काकोपाथार आर्मी कैंप पर हुए उल्फा (I) हमले में शामिल था.