लोकनीति-CSDS के प्रो संजय कुमार ने महाराष्ट्र चुनाव में वोट घटने को लेकर किया गया पोस्ट डिलीट कर दिया है. संजय कुमार ने कहा कि उनकी टीम ने चुनाव आंकड़ों का गलत विश्लेषण किया था. इसके लिए उन्होंने माफी मांगी है. पोस्ट में महाराष्ट्र की 2 विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के मुकाबले वोटों की संख्या में आई गिरावट का जिक्र था.