आंध्र प्रदेश के एक अनाम भक्त ने शिरडी के साईं बाबा मंदिर को सोने का 945 ग्राम वजन वाला हार भेंट किया इस हार की कीमत लगभग एक करोड़ दो लाख चौहत्तर हजार पांच सौ अस्सी रुपये आंकी गई है साईं संस्थान ट्रस्ट के सीईओ ने दानकर्ता की पहचान गोपनीय रखने की बात कही और भक्ति को नाम या पहचान से परे बताया