हरियाणा के भिवानी में राष्ट्रीय स्तर के पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ की शादी समारोह के दौरान हत्या कर दी गई. रोहित ने बारात में लड़कियों को छेड़ने वाले कुछ युवकों का विरोध किया था, जिसके बाद उन पर हमला हुआ. गंभीर चोटों के कारण रोहित को भिवानी अस्पताल से PGIMS रोहतक रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई.