ईरान में फंसे कश्मीरी मेडिकल छात्रों का जत्था आर्मेनिया की सीमा पार कर सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़ चुका है. उर्मिया विश्वविद्यालय के छात्र सबसे पहले सीमा पार कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं. शिराज मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र कोम में सुरक्षित रखे गए हैं और वीजा प्रक्रिया पूरी होने पर आगे भेजे जाएंगे.