देश में 77वां गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर परेड के साथ मनाया गया जिसमें वायुसेना का शौर्य दिखाया गया 29 वायुसेना विमानों ने फ्लाईपास्ट किया जिसमें 6 राफेल लड़ाकू विमानों ने वज्रांग फॉर्मेशन में उड़ान भरी वज्रांग फॉर्मेशन में एक विमान आगे और पांच पीछे उड़ते हैं जो हवाई ताकत और रणनीतिक क्षमता प्रदर्शित करता है