दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए जोरदार धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ था. विस्फोट के लिए HR 26 नंबर की i20 कार का प्रयोग किया गया था, जिसे मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर चला रहा था. इस मामले में पुलवामा के पम्पोर से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनमें तारिक अहमद मलिक भी शामिल है.