राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए हरिवंश का लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है. नामांकन की अंतिम समय सीमा तक विपक्ष की ओर से किसी सदस्य का नामांकन नहीं होने के कारण निर्विरोध चुनाव संभव है. पांच सदस्यों ने हरिवंश के नाम का प्रस्ताव रखा है जिसमें जगत प्रकाश नड्डा प्रमुख प्रस्तावक हैं.