राजस्थान के बारां जिले में नरेश मीणा पर हमला हुआ, जिसके बाद उनके समर्थकों ने उग्र होकर गाड़ी को आग लगा दी. हमले का आरोप कांग्रेस विधायक प्रमोद जैन के समर्थकों और सरपंच तोलाराम के बेटे पर लगा है. नरेश मीणा घटना के वक्त रामायण पाठ के कार्यक्रम से लौटे और शोक संवेदना कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.