पाकिस्तान के पेशावर में राज कपूर की करीब सौ साल पुरानी हवेली का हिस्सा भूकंप और भारी बारिश से ढह गया है पाकिस्तान सरकार ने इस ऐतिहासिक हवेली को 2016 में राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था लेकिन मरम्मत नहीं हुई है हवेली की दीवार टूटने से संरक्षित इमारत की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है और जल्द संरक्षण जरूरी है