रायपुर के साइंस कॉलेज में 21 जून 2024 को आयोजित योग कार्यक्रम में 11 करोड़ से अधिक राशि खर्च की गई थी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने इस एक घंटे के योग कार्यक्रम में भाग लिया था. योग कार्यक्रम के खर्च में प्रचार-प्रसार, ट्रैकसूट, टी-शर्ट, टेंट सजावट, जलपान और अन्य सामग्री शामिल थीं.