देश के कई राज्यों में बिन मौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है मध्य प्रदेश के 42 जिलों में बारिश और 13 जिलों में ओलावृष्टि से रबी की फसलें खासकर गेहूं और चना प्रभावित हुए मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा है