बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर संसद का मॉनसून सत्र पूरी तरह ठप हो गया है. विपक्षी सांसदों ने लगातार नौ दिनों तक संसद के बाहर एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है. राज्यसभा में उप सभापति ने एसआईआर मामले को सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन बताते हुए चर्चा करने से इनकार किया है.