आंध्र प्रदेश के पूर्व CM वाईएस जगन मोहन रेड्डी की कंपनी भारती सीमेंट्स पर हैदराबाद में सीआईडी ने छापेमारी की छापेमारी आंध्र प्रदेश शराब घोटाले की जांच से जुड़ी है जिसमें कथित तौर पर शराब नीति में अनियमितताएं शामिल हैं सीआईडी के अनुसार शराब घोटाले का पैसा भारती सीमेंट्स के खातों में भेजा गया था और कंपनी जांच के दायरे में है