संत प्रेमानंद जी महाराज का स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है. उन्होंने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है. प्रेमानंद महाराज केली कुंज आश्रम में इलाज करवा रहे हैं. उनके चेहरे पर सूजन दिखाई दे रही है. प्रेमानंद महाराज को किडनी की गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से उनको नियमित डायलिसिस कराना पड़ता है.