पीएम मोदी अगले सप्ताह तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का आधिकारिक दौरा करेंगे. मोदी जॉर्डन में किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मिलेंगे और भारत-जॉर्डन संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे. इथियोपिया में मोदी पहली बार प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाएंगे.