PM मोदी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अपने आधिकारिक आवास पर गायों को चारा खिलाया और उनके साथ समय बिताया. PM द्वारा जारी वीडियो में पुंगनूर नस्ल की चार छोटी गायों को प्यार से चारा खिलाते और सहलाते हुए दिखाया गया है. मकर संक्रांति पर गायों को चारा खिलाना शुभ माना जाता है और यह भारतीय परंपरा में गौ-सेवा के महत्व को दर्शाता है.