देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदान की शुरुआत की और फिर बाढ़ प्रभावित हिमाचल तथा पंजाब के दौरे पर रवाना हुए. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है.