पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने 14 से 17 साल के नाबालिगों को जाल में फंसाकर टीनएज स्पाई नेटवर्क बनाया है. पठानकोट पुलिस ने 15 साल के एक लड़के को गिरफ्तार कर इस नेटवर्क का खुलासा किया और कई किशोरों की पहचान की है. गिरफ्तार लड़के के फोन को ISI ने हैक कर लिया था और ऑनलाइन माध्यमों से बच्चों को ब्रेनवॉश किया जा रहा है.