जयपुर में 7-8 मई को भारतीय सेना की जॉइंट कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे. इसमें ऑपरेशन सिंदूर की समीक्षा के साथ तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी. 7 मई को जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ सकती हैं.