ओडिशा के खनन उप निदेशक देवव्रत मोहंती के फ्लैट से करीब चार करोड़ सत्ताईस लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं सतर्कता विभाग ने मोहंती को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था तथा उनकी संपत्तियों पर छापेमारी की गई थी मोहंती पर पहले भी भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है और उनके खिलाफ कई बैंक खातों की जांच जारी है