ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में शनिवार रात 4.4 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकंप आया जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र कोरापुट जिले के पास जमीन से लगभग पांच किलोमीटर की गहराई में था, जिससे झटके तेज महसूस हुए. कोरापुट और सुनाबेड़ा में करीब पंद्रह सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे दहशत का माहौल बन गया.