चुनाव आयोग ने 27 राज्यसभा सीटों और 17 विधान परिषद की सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है नामांकन आज से शुरू होकर आठ जून को दोपहर तीन बजे तक स्वीकार किए जाएंगे नामांकन की जांच नौ जून को होगी और नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 11 जून निर्धारित की गई है