बिहार की नीतीश कुमार सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है. विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंगल पांडे स्वास्थ्य विभाग संभालेंगे. दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग का मिला है. वहीं LJP को गन्ना उद्योग और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण विभाग मिले हैं.