बिहार की राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड पर स्थित राबड़ी आवास अब लालू परिवार को खाली करना होगा. बिहार विधान परिषद नेता के रूप में राबड़ी देवी को अब नया मकान दिया गया है. राबड़ी देवी को नया आवास हार्डिंग रोड पर हाउस नंबर 39 में आवंटित किया गया है, जो उनका नया ठिकाना होगा.