राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ 2009 के मामले में पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की है. चार्जशीट में राणा के प्रत्यर्पण से जुड़े दस्तावेज और हाल ही में जुटाए गए नए सबूत पेश किए गए हैं, जबकि जांच अभी भी जारी है. तहव्वुर हुसैन राणा पर अमेरिका में बंद आतंकी डेविड कोलमैन हेडली के साथ मिलकर भारत में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने का आरोप है.