यूपी और एमपी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर नववर्ष के अवसर पर भारी श्रद्धालु सैलाब उमड़ा है. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर प्रशासन ने भक्तों से केवल आवश्यक होने पर ही आने की अपील की है. अयोध्या में कड़ाके की ठंड के बावजूद रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बनी हैं.