छोटी कारों और 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलों पर अब 28 के बजाय 18 पर्सेंट जीएसटी लगेगा. 1200 सीसी क्षमता और 4 मीटर तक की पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड कारों पर 18 पर्सेंट जीएसटी लगेगा. लग्जरी और मिड साइज कारों के लिए अब 40 पर्सेंट टैक्स चुकाना होगा. अभी करीब 50 पर्सेंट टैक्स लगता है.