लोकसभा में नक्सल मुक्त भारत पर 30 मार्च को चर्चा होगी, जिसमें सरकार नक्सलियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन पेश करेगी. हाल ही में वरिष्ठ नक्सली कमांडर पापा राव ने 17 साथियों के साथ सरेंडर किया. फरवरी में एक करोड़ का इनामी नक्सली देवजी ने सरेंडर किया, जो माओवादी केंद्रीय समिति का महत्वपूर्ण सदस्य था.