मुंबई के वसई के एक स्कूल में 6वीं क्लास की छात्रा को देर से आने पर स्कूल ने 100 उठक-बैठक लगावाए. सजा पूरी करने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार ने टीचर पर अमानवीय सजा देने का आरोप लगाया और उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है.