मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद किया है. बरामद हथियार को कलीना फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है, जहां इसका बैलिस्टिक टेस्ट किया जाएगा. अब तक इस मामले में मुख्य शूटर समेत 12 आरोपियों को पुणे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया जा चुका है.