केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में एक हजार से अधिक गैर-हिंदू कर्मचारियों के कार्यरत होने का आरोप लगाया है. उन्होंने सवाल किया कि टीटीडी जैसा संगठन जो हिंदू धर्म की पवित्रता को बनाए रखता है, 1000 से ज्यादा गैर-हिंदुओं को काम पर कैसे रख सकता है? टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष भुमना करुणाकर रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री के दावों को चुनौती दी और कहा कि केवल 22 गैर-हिंदू कर्मचारियों की मौजूदगी बताई गई है.