उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा निदेशालय में मारपीट जैसी घटनाओं के बाद सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा सख्त कर दी है. सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR होगी. कार्यालय परिसर में पहचान पत्र अनिवार्य होगा और प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर व शारीरिक जांच लागू की गई है.