मौसम विभाग ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और मध्य प्रदेश के लिए घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है. 21 और 22 दिसंबर को इन राज्यों के कई इलाकों में रात और सुबह के दौरान कोहरा छाए रहने की संभावना है. उत्तराखंड, UP, पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा में शीत लहर और गंभीर शीत लहर की स्थितियां रिकॉर्ड की गई हैं.