मंडी का पंचवक्त्र महादेव मंदिर पिछले साल बाढ़ में लबालब भर गया था. जुलाई 2023 में जलभराव के दौरान मंदिर का दरवाजा तक नहीं खुल पा रहा था. इस साल ब्यास नदी का प्रचंड प्रवाह मंदिर की परिक्रमा करता रहा, लेकिन अंदर नहीं जा पाया. 16वीं सदी में बने इस मंदिर को श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक माना जाता है.