बिहार CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात के साणंद से गिरफ्तार किया गया है आरोपी की पहचान बांका जिले के 32 वर्षीय शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था और गुजरात में रहता था आरोपी ने सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण के दिन फोन कर 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी